गुलिस्तान और माज़न्दरान प्रांतों में भीषण बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने शनिवार को एक संदेश जारी करके बाढ़ से होने वाली तबाही पर खेद जताया और कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जन सहायता और सार्वजनिक संस्थाओं का आगे आना और नुक़सान की भरपाई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है जिसे पूरा करने की स्थिति में प्रभावितों के दुख दर्द बांटे जा सकते हें।
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने दक्षिण पश्चिमी ईरान के ख़ूज़िस्तान प्रांत में भी बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का हवाला देते हुए कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों में बाढ़ पीड़ितों की मदद सभी की ज़िम्मेदारी है।
राष्ट्रपति रूहानी ने भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हर आवश्यक क़दम उठाए जाने के आदेश दिए हैं।